Chhattisgarh | Sai’s direct talk with the toppers!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। Vishnu Deo Sai ने Balrampur-Ramanujganj जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।
सर्किट हाउस में हुए इस खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्रों से सीधे बातचीत की, उनके सपने पूछे और भविष्य को लेकर बड़ी सीख दी। किसी ने डॉक्टर बनने की बात कही, किसी ने इंजीनियर, तो कई छात्रों ने IAS और न्यायिक सेवा में जाने का सपना बताया।
मुख्यमंत्री ने छात्रों से कहा सिर्फ सपना देखना काफी नहीं है, उसे लक्ष्य बनाकर लगातार मेहनत करना ही असली सफलता की चाबी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास साथ हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती।
CM साय ने छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे परिवार और गुरुओं का सबसे बड़ा योगदान होता है। बलरामपुर के इन टॉपर्स के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात जिंदगी का यादगार पल बन गई।
