Kanker encounter | नक्सली रूपी के अंतिम संस्कार में बवाल, लाल झंडों और गानों से बढ़ी टेंशन

Spread the love

Kanker encounter | Chaos at Naxalite Roopi’s funeral, red flags and songs heighten tension

रायपुर। बस्तर में मुठभेड़ में ढेर हुई नक्सली कमांडर रूपी का अंतिम संस्कार अब बड़े विवाद में बदल गया है। तेलंगाना के मेडक में हुए इस अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग लाल झंडे लहराते हुए ‘हिडमा गाना’ गाते और जश्न जैसा माहौल बनाते दिख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रूपी एसीएम रैंक की कमांडर थी और लंबे समय से सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल थी। 13 अप्रैल को कांकेर के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में वह मारी गई थी।

लेकिन असली विवाद उसके अंतिम संस्कार के बाद खड़ा हुआ। जिस तरह से उसे ‘शहीद’ की तरह विदाई दी गई और खुलेआम नारेबाजी व गाने हुए, उसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं, क्योंकि इसे नक्सली नेटवर्क के समर्थन और प्रचार से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *