Chhattisgarh | धमतरी हादसे के बाद मुख्यमंत्री का बयान…

Spread the love

Chhattisgarh | Chief Minister’s statement after the Dhamtari accident…

रायपुर, 14 फरवरी 2026। धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित हमारे जांबाज जवानों का इस तरह चले जाना अत्यंत हृदयविदारक है और यह क्षति अपूरणीय है।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार है।

धमतरी हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है और लोगों की संवेदनाएं शहीद जवानों के परिवारों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *