September 19, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | 2 ASI सस्पेंड …. जानिए पूरा मामला

1 min read
Spread the love

CG Breaking | 2 ASI suspended…. Know the whole matter

कोरबा। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दीपका थाना में पदस्थ दो एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि गेवरास्टेडियम में गणेशोत्सव पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए एएसआई की ड्यूटी लगायीगयी थी। आरोप है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक बाइक सवार द्वारा मौके पर उधर मचाते हुए कानून व्यवस्था की स्थितिनिर्मित की जा रही थी। जिसे दोनों एएसआई ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियों वायरल होने पर एसपी सिद्धार्थतिवारी ने दोनों एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम दीपका थाना क्षे्रत्र की है। बताया जा रहा है कि 11 सितंबर को दीपका थानांतर्गत गेवरास्टेडियम में गणेशोत्सव समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समिति द्धारा दीपका थाना में सुरक्षा एवं कानूनव्यवस्था के लिए पुलिस सहायता के लिए आवेदन दिया गया था। दीपका थाना प्रभारी द्वारा उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में कानूनव्यवस्था के लिए एएसआई जितेश सिंह और खगेश राठौर की ड्यूटी लगायी गयी थी। लेकिन कार्य्रकम स्थल पर दोनों एएसआई समयपर नही पहुंचे।

रात के वक्त समिति द्वारा दीपका थाना प्रभारी को कार्यक्रम स्थल पर एक बाइकर्स द्वारा उधम मचाने की जानकारी दी गयी। इस सूचनाके बाद दोनों एएसआई तत्काल मौके पर पहुंचे और कानून व्यवस्था निर्मित कर रहे बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गयी।इस घटना का किसी ने वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थतिवारी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई जितेश सिंह और खगेश राठौर को निलंबित करतेह हुए लाइन अटैच कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *