September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | नारायणपुर कांकेर सीमा पर जवानों ने 3 नक्सलियों को किया ढ़ेर

1 min read
Spread the love

Chhattisgarh | Soldiers killed 3 Naxalites on Narayanpur Kanker border

जगदलपुर। बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवानों की गहरी घुसपैठ जारी है। जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। इसी बीच फिर से जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 3 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ नारायणपुर कांकेर सीमा पर अबुझमाड़ के इलाक़े में हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों को ढ़ेर कर दिया है। इस खबर की पुष्टि एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार ने की है। मौक़े पर रूक रूक कर दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *