September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | 6 साल के लिए निष्काषित किए गए विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह

1 min read
Spread the love

CG Big News | Vinay Jaiswal and Brihaspat Singh expelled for 6 years

रायपुर। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश संगठन के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले दो नेताओं पर कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने अपने निष्कासन आदेश में कहा है कि दोनों नेताओं ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर तथ्यहीन आरोप लगाए है।

बता दें कि बृहस्पति सिंह ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सैलजा को जल्द हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप था कि सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। हीरोइन की तरह फोटो खिंचवाने में व्यस्त थीं। वहीं विनय जायसवाल ने प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव पर टिकट के एवज में सात लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। दोनों नेताओं को पार्टी ने नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब नहीं आने पर पार्टी ने दोनों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *