September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cylinder blast in Balod bazar | 3 मजदूरों के उड़े चिथड़े, फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूरों के घायल होने की खबर

1 min read
Spread the love

Cylinder blast in Balod Bazar | 3 laborers left in rags, cylinder blast in factory, news of injuries to many laborers

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हो गई है। सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना मिल रही है। वहीं बताया जा रहा कि मरने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है। हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। बता दें ये हादसा हिरमी के सीमेंट फैक्ट्री की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बलौदाबाजार के सुहेला थाना के हिरमी गांव की है। यहां पर अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय लगभग 3.30 बजे के आसपास फैक्ट्री में काम चल रहा था। प्लांट के लाईन टू में काम चल रहा था। इस दौरान भारी संख्या में मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमका इतना जबरदस्त था कि तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। वहीं हादसे में कई मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को रायपुर लाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर आफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और इस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। एसडीओपी बलोदा बाजार और एडिशनल एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे का जायजा ले रहे हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लाकेश कुंअर गायकवाड निवासी कुथारोड, शत्रुहन लाल वर्मा निवासी मुड़पार, उमेश कुमार वर्मा निवासी सरफोंगा की मौत हुई है। सभी मृतक फैक्ट्री के आसपास के गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *