September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | बार मैनेजर और कर्मचारी सड़क दुर्घटना के शिकार, दर्दनाक मौत, पढ़िये पूरी खबर

1 min read
Spread the love

 

बिलासपुर। न्यायधानी में बीते रात काम कर घर लौट रहें बार मैनेजर और कर्मचारी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक़ पीछे से आ रही तेज रफ़्तार वाहन ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया और भाग निकला। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम रानीगांव निवासी मोहन देवांगन (23) श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित अमिगोज बार में मैनेजर का काम करता था। उसके गांव के ही जावेद खान (27) भी उसके साथ काम करता था। दोनों मंगला क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। रोज की तरह दोनों शुक्रवार देर रात बार में ड्यूटी करने के बाद रात करीब एक बजे घर जाने के लिए निकले थे। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है।

बाइक सवार मैनेजर व कर्मचारी अभी मंगला चौक के पास पहुंचे थे। उसी समय पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में उनकी बाइक 5 मीटर तक घसीटती रही। घटना में मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद किसी राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस के डॉयल 112 को दी थी।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोंटें आई। घटना के बाद जावेद खान बेहोश पड़ा था। उसे पुलिस ने इलाज के लिए CIMS पहुंचाया। लेकिन, CIMS पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *