April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur Navkar Jewelers Theft Revealed | लाखों की जेवरात चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, नवकार ज्वेलर्स में हुई थी चोरी

Spread the love

 

रायपुर। राजधानी के नवकार ज्वेलर्स में लाखों की जेवरात के मामले में 2 आरिपियों को झारखंड पुलिस ने सिमडेगा से गिरफ्तार किया है। घटना में लिप्त 5 आरोपी भागने में कामयाब हो गए। झारखंड पुलिस ने उनके कब्जे से 38 किलो चांदी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को रायपुर पुलिस रिमांड में लाने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र स्थित नवकार ज्वेलर्स में चार दिन पहले चोरी हुई थी। चोरी की गई ज्वेलरी की कीमत लगभग 80 लाख रुपए आंकी गई थी। चोरी की रात पुलिस की गश्त टीम कुछ आरोपी से टकराई, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया। उस दौरान पुलिस को नहीं पता था कि वो चोर हैं। हालांकि एहतियातन पुलिस की टीम ने एक आरोपी की तस्वीर ले ली थी। यह पुलिस के लिए पहला सुराग बनी।

पुलिस की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश में जुटी थी, लेकिन आरोपी झारखंड के सिमडेगा जिले में पकड़ाए। पुलिस ने बताया कि 5 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान एक कार में 2 आरोपी पकड़े गए। इनमें 5 आरोपी फरार हो गए है। कार के अंदर 38 किलो चांदी बरामद हुआ है जिसकी किमत करीब 20 लाख रुपए है।

पुलिस ने झारखंड निवासी आरोपी मोफिजुल शेख (33 वर्ष) और मोजिबुर शेख (20 वर्ष) को 7 अक्टूबर को जेल भेज दिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया है। रायपुर पुलिस आरोपियों को जल्द रिमांड पर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *