Cg Road Accident | ट्रक ड्राइवर आग में जिंदा जला, रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा, देखें VIDEO

Spread the love

 

रायपुर। रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां ट्रेलर ने एक ट्रक को जोरदार टक्कर के बाद चार ट्रकों में आग लग गई। वहीं एक ट्रक ड्राइवर आग में जिंदा जल गया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देर रात भोजपुरी टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। भीषण टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई।

हादसे में घायल ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया। वहीं भयानक आग की चपेट में आने से वह जिंदा जल गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से ट्रक जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *