किसान आंदोलन | छत्तीसगढ़ में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने किया नेशनल हाइवे, वाहनों की लंबी कतारें लगी

Spread the love

 

रायपुर । किसान आंदोलन को लेकर देशव्यापी चक्का जाम किया गया जा रहा है। राजधानी रायपुर में सारागांव चौक पर किसानों ने चक्का जाम किया है। किसानों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में चक्का जाम किया है। ये लोग केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। नेशनल हाइवे में जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं।

इधर कांग्रेस ने भी राजधानी रायपुर में चक्काजाम किया है। कांग्रेस का चक्काजाम संतोषी नगर के पास किया जा रहा है। जिसमें सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद हैं। बता दें कि आंदोलनरत किसानों ने पूर्व से ही 6 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक देश के सभी राष्ट्रीय और राजमार्गों पर चक्काजाम की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *