Cg Breaking | 12 साल के मासूम का नकाबपोश बदमाशों ने किया अपहरण, मांगी फिरौती, SP ने गठित को टीम

Spread the love

 

रायगढ़ । रायगढ़ के धरमजयगढ़ स्थित रैरूमा गांव से 12 साल के बच्चे का दो नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अपहरण के बाद अपहर्ताओं ने काल कर 5 लाख रुपए की फिरौती की भी मांग की है।
बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार के देर शाम की है। दो बाइक सवार युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

एसपी ने की टीम गठित

बताया जा रहा है कि घटना के कुछ देर बाद ही बच्चे की मां के मोबाइल पर कॉल कर अपहर्ताओं ने 5 लाख की फिरौती की डिमांड की है। शक है कि बच्चे के किसी करीबी का ही इस किडनैपिंग में हाथ है। अपहरण की सूचना के बाद से ही एसपी संतोष कुमार सिंह ने बच्चे की बरामदगी को लेकर अलग-अलग टीमें गठित कर दी है। खुद एसपी संतोष कुमार सिंह और एडिश्नल एसपी अभिषेक वर्मा इस मामले की मानिटरिंग कर रहे हैं और लगातार टीम को कार्डिनेट कर रहे हैं।

पैसों को लेकर दिया होगा अंजाम

हालांकि बच्चे का परिवार समृद्ध नहीं है, लेकिन पिछले दिनों कुछ जमीने बच्चे के पिता ने बेची है, जिससे काफी पैसे मिले थे। आशंका है कि जमीन बेचने पर पैसे मिलने की जानकारी किसी करीबी को भी थी, लिहाजा किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस की टीम अलग-अलग एंगन पर केस की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *