September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

RAIPUR BREAKING | वालफोर्ट सिटी में मिला अज्ञात युवक का शव, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़, पुलिस मौके पर मौजूद

1 min read
Spread the love

 

रायपुर | राजधानी रायपुर में एक बार फिर अज्ञात शव मिला है| अज्ञात शव को सड़क किनारे नाले में लोगों ने देखा तो दंग रह गए|

बता दे कि यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी का है, जहाँ उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने सड़क किनारे नाले में युवक का शव देखा| शव नाले में उल्टा पड़ा हुआ है|

मृतक युवक ने सफेद शर्ट और नीली जींस व शुज पहन रखी है| लाश होने की सूचना से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई|

पुलिस सुचना के बाद मौके पर पहुंच गई है और रास्ते में एकत्रित भीड़ को नियंत्रित किया| प्रथम दृष्टी में मामला हत्या का लग रहा है| पुलिस ने मर्ग कायम कर शव कब्जे में ले लिया है| वही, आगे जाँच की कार्यवाही कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *