September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

बड़ी खबर | कार सवार युवक ने बग्गी पर बैठे दुल्हे पर चला दी गोली, बारातियों में मचा हड़कंप, जानिये फिर क्या हुआ..

1 min read
Spread the love

 

नई दिल्ली । मुंडका थाना इलाके में कार सवार एक युवक ने बग्गी पर बैठे दुल्हे को गोली मार दी है। गोली दुल्हे के हाथ में लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दिया है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल दुल्हें का नाम रमन है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, रमन, पालम इलाके का रहने वाला है। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली की मुंडका इलाके में कार सवार एक युवक ने दुल्हे को गोली मार दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुल्हे को गोली लगते ही सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह आरोपी ने खुद को लोगों से बचाया और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द दी उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *