हैवानियत | शरीर के कई अंदरूनी अंग गायब, 6 साल की मासूम बच्ची के बेरहमी से हत्या, इस बात की आशंका… घटना

Spread the love

 

कानपुर । 6 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बच्ची के शरीर पर से कपड़े गायब थे और शरीर के कई अंदरूनी अंगों को भी निकाल लिया गया था। वारदात में तंत्र-मंत्र साधना का शक किया जा रहा है क्योंकि दिवाली अमवस्या की रात थी और शव काली मंदिर के पास मिला है। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार भदरस गांव के करण कुरील की 6 साल की बेटी श्रेया शाम को पड़ोस की दुकान पर गयी थी। काफी वक्त बीत जाने के बाद वह नहीं लौटी तो सभी उसे ढूंढने लगे। इस बीच पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गयी। सुबह काली मंदिर के पास श्रेया का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, शरीर के अंदरूनी अंगों को भी निकाल लिया गया था और पास में खून से सनी हुई चप्पलें पड़ी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि अभी आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को संदेह होने पर हिरासत में लिया गया है लेकिन उनसे भी अभी कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस को केस की तह तक जाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *