May 19, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

राज्यसभा चुनाव तारीख़ का ऐलान, छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों की 55 सीटों पर होगा चुनाव

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव तारीख़ का ऐलान हो गया। छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में जिन दो सीटों के लिए चुनाव होने है।उसमें एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा सदस्य हैं। वहीं दूसरी सीट पर भाजपा का कब्जा है।जशपुर राजपरिवार के राजा रणविजय सिंह जूदेव सदस्य हैं।विधानसभा में कांग्रेस की संख्या अधिक होने के चलते है भाजपा के कब्जे वाली सीट कांग्रेस के खाते में चली जाएगी। इस लिहाजा जिन दो सीटों पर चुनाव होने उन दोनों सीटों पर कांग्रेस का ही कब्जा हो जाएगा।

चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस में सियासी हलचल बड़ गई है।अलग अलग वर्ग के नेता अपना दावा ठोंकते नज़र आ रहे है।यदि वरिष्ठ नेताओं की बात करे तो मोतीलाल वोरा को एक बार फिर मौका मिल सकता है।छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का कार्यकाल भी 2020 के अंत में समाप्त हो रहा है उन्हें भी छत्तीसगढ़ से मौका मिल सकता है।

 

यदि मध्यप्रदेश की बात करे तो दिग्विजयसिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों में से किसी एक को छत्तीसगढ़ से भेजा जा सकता है।प्रियंका गाँधी का भी नाम काफी तेजी से सामने आया था किंतु दिल्ली के सूत्रों की माने तो प्रियंका छत्तीसगढ़ से राज्यसभा बनने को इच्छुक नही है।

यदि छत्तीसगढ़ के स्थानीय नेताओं की बात करे तो काफी लंबी फेहरिस्त नज़र आ रही है।गिरीश देवांगन,करुणा शुक्ला, पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी लेखराम साहू,अग्नि चंद्राकर,कवर्धा राजपरिवार से योगीराज, राजकमल सिंघानिया आदि दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रहे है।

यदि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सूत्रों की माने तो कोई नया चौकानें वाला नाम भी सामने आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *