September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

मो. अकबर ने किया भू-उपयोग जानकारी की ऑनलाइन सेवा का विस्तारीकरण

1 min read
Spread the love

रायपुर। वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रदेश के 19 नगरों में भू-उपयोग की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने की सेवा के विस्तारीकरण का शुभारंभ किया। रायपुर नगर में पूर्व से यह सेवा संचालित है।

इन नगरों में ऑनलाइन भू-उपयोग की सेवा

ऑनलाइन सेवा रायपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा, खैरागढ़, आरंग, अभनपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, जशपुरनगर, महासमुंद, बलरामपुर, कोण्डागांव, सारंगढ़, मुंगेली, सीपत, रतनपुर, कांकेर, बलौदाबाजार, भाटापारा और नारायणपुर में उपलब्ध होगी।

घर बैठे जानकारी-मो. अकबर

सेवा का शुभारंभ करते हुए मो. अकबर ने बताया डायवर्सन प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। जिन नगरों की विकास योजना तैयार है, उनमें भू-उपयोग की जानकारी डायवर्सन केे लिए आवश्यक है। रायपुर के अलावा अन्य नगरों में भू-उपयोग की जानकारी मैन्युअली दी जा रही है। इसके लिए आयोजक नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में आवेदन के पश्चात भू-उपयोग की जानकारी विभाग द्वारा प्रदाय की जाती है। प्रक्रिया में अधिक समय के साथ ही दिक्कतें होती थी।  अब भू-उपयोग की जानकारी ऑनलाइन लोक सेवा केन्द्र या घर बैठे भी प्राप्त किया जा सकता है।

ऐसे मिलेगी जानकारी

आवेदन के साथ न्यूनतम दस्तावेज यथा-खसरा, बी-1 तथा खसरा, नक्शा जमा करने होंगे। आवेदक को आवेदन की स्थिति की जानकारी एस.एम.एस. अलर्ट के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। ऑनलाइन सेवा की सुविधा से आम जनता के समय की बचत होगी और अनावश्यक रूप से कार्यालय से सम्पर्क भी नहीं करना पड़ेगा। भू-उपयोग की जानकारी लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत आती है, जिसकी समय-सीमा 30 दिवस निर्धारित है।

जल्दी व पारदर्शिता से निराकरण

वर्तमान में रायपुर में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। जिसमें अब तक लगभग 12 हजार 500 आवेदनों का निपटारा हुआ है। ऑनलाइन आवेदनों व उसके निराकरण में लगने वाले समय की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इस साफ्टवेयर के माध्यम से जारी किए गए भू-उपयोग के आवेदनों में संलग्न दस्तावेज हमेशा उपलब्ध रहेंगे। समय-सीमा में निराकरण की जानकारी व रिपोर्ट विभाग के अधिकारिक वेबसाईट ई-डिस्ट्रीकट पोर्टल में भी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *