रायपुर। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक दुखद खबर आ रही है. पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां राजमाता देवेंन्द्र कुमारी सिंह देव का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम 7 बजकर 3 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली.
राजमाता के निधन का समाचार मिलते ही सरगुजा संभाग में शोक की लहर फैल गई है. मां के निधन की खबर मिलते ही टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.
बताया जा रहा है कि उनका शव कल अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां 11 फरवरी को उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. वहीं 12 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंबिकापुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Spread the loveChhattisgarh | 33 candidates won unopposed elections, election excitement increased in Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और…