February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

आयुष-अर्पिता ने बेटी का नाम रखा आयत, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Spread the love

नई दिल्ली: सलमान खान को उनके 54वें बर्थडे पर एक खास गिफ्ट मिला है, वह एक बार फिर वह मामा बन गए हैं। सलमान खान के जन्मदिन के दिन उनकी बहन अर्पिता खान ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया।अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी।साथ ही उन्होंने बेटी के नाम का ऐलान भी किया। अर्पिता के पति आयुष ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की पुष्टि करते हुए लिखा,

  • ”हमारी बेटी आयत शर्मा आ गई है।आप सबके प्यार और आशीर्वाद का शुक्रिया।

★अर्पिता ने सी-सेक्शन से बेटी को जन्म दिया है। उन्हें सुबह मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।सलमान की बहन अर्पिता अपने भाई के जन्मदिन के अवसर पर बच्चे को जन्म देना चाहती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *