सुकमा । नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की क्योंकि नक्सल उन्मूलन अभियान से प्रेरित होकर 3 ईनामी समेत 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें 5 लाख की ईनामी महिला नक्सली भी शामिल है।
बता दे कि सभी ने सुकमा एस पी शलभ सिन्हा के समक्ष समर्पण किया है। बताया जा रहा है कि समर्पण करने वालों में 5-5 लाख के दो और 2 लाख के एक ईनामी नक्सली शामिल है। ये नक्सली बुर्कापाल जैसी बड़ी वारदातों में शामिल थे।