स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने हेतु बनाई जाएगी निगरानी समिति-कांग्रेस

Spread the love

स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने हेतु बनाई जाएगी निगरानी समिति-कांग्रेस

@thenewswave.comछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक एवम अन्य संस्थानों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाए। इस हेतु असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला के समक्ष एक निवेदन पत्र प्रेषित किया, जिसमें स्थानीय युवाओं को रोज़गार दिलाने के लिए कांग्रेस के श्रमिक संगठनों की निगरानी समिति बनाई जाए इसका लाभ मिले ताकि संगठन सरकार को जानकारियां दे सके।

इस सम्बंध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने आदेश जारी कर असंगठित कामगार कांग्रेस जिसके प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय एवम राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ जिसके अध्यक्ष संजय सिंह हैं इसकी कार्यकारिणी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सयंत्रों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता से रोजगार दिलाने में मदद करें।इस हेतु निगरानी करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *