September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

SHAMEFUL | बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, छत्तीसगढ़ की न्याय ध्यानी में… कैसे होगा इंसाफ..!

1 min read
Spread the love

 

बिलासपुर। नाबालिग बच्ची का शव नाले में अर्धनग्न हालत में मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मामला जिले के सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर का है। मृतका की पहचान 10 साल की वैशाली पाली के रूप में हुई है। वैशाली सोमवार को घर से खेलने निकली थी। वापस नही लौटने पर परिजनों की तलाश जारी थी। आज सुबह नाले में तैरती लाश मिलने से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *