February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur Breaking | पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पहुंचे रायपुर, इस पर साधा निशाना …

Spread the love

 

रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। यहां से वह प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के पिताजी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने वाले हैं।

धमतरी रवानगी से रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री मिश्रा अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। दतिया क्षेत्र में 45 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे करवाये गए हैं। वह गृह मंत्री रहने लायक नहीं हैं।

वहीँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखे जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा अपना खुद का ख्याल करें बाकी सब छोड़ दे। छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर काम कर रही है। एमपी उपचुनाव प्रचार में कम सक्रियता के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी जहां आदेश करती है जाता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *