September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur Action Against Gamblers | भाजपा नेता सहित 10 गिरफ्तार, राजधानी में जुआरियों के खिलाफ धर-पकड़ की कार्रवाई

1 min read
Spread the love

 

रायपुर। राजधानी पुलिस लगातार जुआरियों के खिलाफ धर-पकड़ की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने रायपुर के पंडरी इलाके में जुआ खेलते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी भाजपा का नेता भी शामिल है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक लाख पांच हज़ार 200 रुपए नगदी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिला था कि रविवार रात को पंडरी क्षेत्र के दुबे कॉलोनी में युवकों का झुण्ड बड़े स्तर पे जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में छापा मारा जहां मौके से 10 जुआरियों को पकड़ा गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष नवीन वर्मा शामिल था। अपने साथियों के साथ जुए के अड्‌डे पर नवीन भी पहुंचा था मगर पुलिस ने पकड़ लिया। इसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार हुए इन युवकों से पुलिस बाकी के जुआरियों की जानकारी ले रही है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई में शेखर निसाद निवारी पारस नगर, अकबर खान निवासी राजा तालाब, अब्राहम खान निवासी प्रगति नगर, चिंटू निषाद निवासी संतोषी नगर, विवेक पाल निवासी लोधी पारा, हेमंत वर्मा निवासी लोधी पारा पंडरी, ऋषभ कुमार निवासी लोधी पारा, नवीन वर्मा निवासी पंडरी तराई, सलमान अहमद निवासी मोवा, नूतन निषाद निवासी फुंडहर शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *