Rahul Gandhi Chhattisgarh | Rahul Gandhi will reach Abhanpur on June 21, will give the mantra of victory to the district presidents.
रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में 20 से 29 जून तक अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ी चर्चा राहुल गांधी के दौरे को लेकर है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को रायपुर पहुंचेंगे और सीधे अभनपुर स्थित प्रशिक्षण शिविर में जाएंगे। यहां वे नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के गुर सिखाएंगे।
AICC के शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और करीब 4 घंटे 40 मिनट तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे जिला अध्यक्षों को संगठन विस्तार, फील्ड विजिट, जनता से संवाद और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विशेष ट्रेनिंग देंगे।
शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, तीनों प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। पार्टी इसे 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी का अहम पड़ाव मान रही है।
