May 18, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

जनता जानती है, मैं जब भी चुनावी मैदान में उतरा हूं, कुछ न कुछ चमत्कार जरूर हुआ है- लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- पिछले दिनों भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की थी, जिसमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र से अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांकेर लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने व पश्चात बुधवार को भोजराज नाग पहली बार केशकाल पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी व बाइक रैली निकाल कर भोजराज नाग का स्वागत किया।

इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस स्वर्णिम कार्यकाल में पूरा देश राम मय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के शासन में देश के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे कांकेर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य बनाकर शासन की योजनाओं व विकास कार्यों को जन जन तक लेकर जाएंगे। साथ ही इस लोकसभा चुनाव में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएंगे।

भोजराज ने अंत मे कहा कि मैं जब जब चुनाव में उतरा हूं कुछ न कुछ चमत्कार जरूर हुआ है। यह हमारे देवी देवताओं का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं का प्यार है जिसकी बदौलत मुझे जीत हासिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *