September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

मरवाही दंगल | कांग्रेस व जोगी कांग्रेस में झड़प, चुनाव प्रचार-प्रसार बंद पर नेताओं के बीच घमासान जारी, जानिये क्यों हुआ विवाद

1 min read
Spread the love

 

मरवाही। 1 नवंबर की शाम से छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार बंद कर दिया गया है, जिसके बाद प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेताओं के बीच विवाद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात जोगी कांग्रेस और कांग्रेस के बीच बचरवार गांव में विवाद हो गया। जोगी कांग्रेस का कांग्रेसियों ने बिना वजह के गांव में प्रवेश करने पर आपत्ति जताई है। इसे लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई वही, पुलिस की दखल के बाद मामला शांत हुआ।

मरवाही उपचुनाव के लिए कुल मतदाता 1 लाख 91 हजार 004 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 93 हजार 733, महिला मतदाता 97 हजार 267 और थर्ड जेंडर मतदाता 04 हैं। यहां कुल मतदान केंद्र 286 हैं जिनमें मुख्य मतदान केंद्र 237 और सहायक मतदान केंद्र 49 हैं। मरवाही उपचुनाव 2020 में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। डाॅ गंभीर सिंह भाजपा, डाॅ के के ध्रुव कांग्रेस, उर्मिला मार्को राष्ट्रीय गोंड़वाना पार्टी, रितु पेन्द्राम गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी, पुष्पा कोर्चे अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, वीर सिंह नागेष भारतीय ट्राईबल पार्टी, लक्ष्मण पोर्ते भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी और सोनमति सलाम निर्दलीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *