KORIYA | छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी का पहला मामला, दो ग्रामीणों के गठन से गायब हुआ गोबर

Spread the love

 

कोरिया । छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी का पहला मामला सामने आया है। कोरिया जिले के रोझी पंचायत में दो ग्रामीणों ने गौठन समिति को सूचना दी है कि उनके बाड़े से गोबर की चोरी हो गई।

गोबर चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने गौठान समिति अध्यक्ष को जानकारी दी कि गोधन योजना के तहत अपने बाड़े में गोबर रखे हुए थे। वहीं सुबह पता चला कि बाड़े से गोबर गायब है।

बता दें कि हाल ही में 5 अगस्त को भूपेश सरकार ने गोधन योजना के तहत गोबर खरीदी का पहला भुगतान हितग्राहियों को किया है। जिसके बाद अब कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ के रोझी पंचायत में गोबर चोरी का पहला मामला सामने आया है। फिलहाल गौठान समिति ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *