केशकाल | NH-30 केशकाल घाटी में फिर लगा मेगा जाम, 3 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतार…

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- नेशनल हाईवे-30 केशकाल घाटी में सोमवार सुबह से ही मेगा जाम की स्थिति बनी हुई है। घाटी से लेकर शहर तक करीब 2 से 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाटी में लगातार बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और छोटे वाहन चालकों द्वारा ओवरटेकिंग किए जाने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। स्थिति इतनी खराब हो गई कि घाटी मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई।

गौरतलब है कि केशकाल पुलिस द्वारा घाटी क्षेत्र में लगातार चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की जाती रही है, लेकिन वाहन चालक नियमों का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। लापरवाही के चलते आए दिन घाटी में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। फिलहाल केशकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर वन-वे व्यवस्था लागू कर यातायात बहाल करने में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा धीरे-धीरे वाहनों को निकाला जा रहा है ताकि यातायात सामान्य किया जा सके। प्रशासन ने वाहन चालकों से घाटी मार्ग में सावधानी बरतने और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *