कोंडागांव | धर्मांतरित दम्पत्ति की हुई घर वापसी, अंदकुरी गांडा समाज ने किया स्वागत

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल विकासखंड समेत समूचे बस्तर संभाग में तेजी से चल रहे धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए अंदकुरी गांडा समाज के द्वारा लम्बे समय से मुहिम चलाई जा रही है। अंदकुरी गांडा समाज विगत वर्षों में कई धर्मान्तरित परिवारों व दम्पतियों को वापस समाज मे शामिल कर चुके हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को गोंडवाना समन्वय समिति मंडल केशकाल द्वारा 10 वर्ष पहले अपना धर्म छोड़ कर दूसरे धर्म मे शामिल हो चुके गौरगांव निवासी दम्पती ईश्वर शोरी व उसकी पत्नी गणेश्वरी शोरी को पुनः गांडा समाज मे शामिल करवाया है।

इस दौरान अंदकुरी गांडा समाज के पदाधिकारियों ने उक्त दंपत्ति को देवी-देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना करवा कर समाज मे पुनः उनका स्वागत किया है। इस अवसर प्रदेश कोषाध्यक्ष नवल मरकाम, मण्डल सचिव किसान मरकाम, सोपसिंह मरकाम, लतखोर मरकाम, सुखदेव मरकाम, कवल मरकाम, तुलाराम मरकाम, धर्मेंद्र मरकाम, कृष्ना मरकाम, संजय बघेल, कार्तिक बघेल, भक्तु कोर्राम समेत अंदकुरी गांडा समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *