Congress Breaking | विनोद जाखड़ बने NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष

Spread the love

Congress Breaking | Vinod Jakhar becomes NSUI National President

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के छात्र नेता विनोद जाखड़ को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह NSUI के 55 साल के इतिहास में पहली बार है जब यह कमान राजस्थान के किसी नेता को सौंपी गई है।

विनोद जाखड़ वर्तमान में राजस्थान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष थे और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। जनवरी 2024 में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने छात्र हितों की लड़ाई में कई बड़े आंदोलन चलाए और कई बार जेल भी गए। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के युवा नेतृत्व विजन में फिट होने के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर की यह जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान के लिए यह गौरव की बात है क्योंकि जातीय समीकरण और युवा नेतृत्व के लिहाज से यह राज्य के अन्य युवा नेताओं के लिए दिल्ली के दरवाजे खोलने जैसा है। विनोद जाखड़ एससी वर्ग से हैं और राजस्थान यूनिवर्सिटी के पहले दलित छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

2018 में NSUI ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, लेकिन उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर छात्र राजनीति में अपनी पहचान बनाई और बाद में NSUI से पुनः जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *