Chhattisgarh | धमतरी में दर्दनाक भिड़ंत, NH-30 पर 3 जवानों की मौत

Spread the love

Chhattisgarh: Three soldiers killed in a tragic collision on NH-30 in Dhamtari.

धमतरी, 15 फरवरी 2025। शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के धमतरी में ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास के पास नेशनल हाईवे 30 पर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एमपी पासिंग स्विफ्ट डिजायर (MP 17 ZH 4897) की तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

हादसे में 201 कोबरा बटालियन के तीन जवान और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान जवान मुकेश कुमार, सौरभ तोमर, राजकुमार गोंड और चालक हीरालाल नागर के रूप में हुई है। घायल जवान अभियान राय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

टक्कर के बाद कार में शव बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और परमार्थ एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। जवानों की असमय मौत से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *