Chhattisgarh | रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं

Spread the love

Chhattisgarh | Ram Gopal Agarwal’s troubles increase

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी, कस्टम मिलिंग और शराब घोटाला मामले में आरोपी रामगोपाल अग्रवाल को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है। रायपुर की विशेष अदालत ने ईओडब्ल्यू की मांग स्वीकार करते हुए उनकी पुलिस रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ा दी है।

शुक्रवार को हुई सुनवाई में ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए 5 दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद आवेदन मंजूर कर लिया।

अब ईओडब्ल्यू अगले कुछ दिनों तक रामगोपाल अग्रवाल से मामले में आगे की पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी इस दौरान कोल लेवी, कस्टम मिलिंग और शराब घोटाले से जुड़े कई पहलुओं पर पूछताछ कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *