Chhattisgarh | वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम, भूपेश बघेल ने BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला

Spread the love

Chhattisgarh | Political battle erupts over Vande Mataram, Bhupesh Baghel launches a scathing attack on BJP-RSS

रायपुर। वंदे मातरम को लेकर देश में छिड़ी बहस अब छत्तीसगढ़ की सियासत तक पहुंच गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और RSS पर तीखा हमला बोलते हुए अंग्रेजों की मुखबिरी और उनके तलवे चाटने का आरोप लगाया।

बघेल ने कहा कि आजादी के दौर में वंदे मातरम गाने वालों पर गोलियां चलती थीं और सवाल उठाया कि बीजेपी, जनसंघ या RSS के लोगों ने उस समय कब वंदे मातरम गाया या आंदोलन में हिस्सा लिया।

बघेल ने सोनिया गांधी की भारतीयता पर सवाल उठाने को भी निंदनीय बताया। उनके बयान पर BJP ने पलटवार करते हुए इसे ‘मानसिक दिवालियापन’ और ‘परिवार की चाटुकारिता’ करार दिया। BJP प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गांधी परिवार को खुश करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *