Chhattisgarh | कांकेर में रेत माफिया पर बड़ा एक्शन…

Spread the love

CHHATTISGARH | MP’s raid war on sand mafia

कांकेर। कांकेर में रेत माफिया का खेल एकदम खुल गया जब सांसद भोजराज नाग खुद मौके पर पहुंच गए। महानदी किनारे चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर उन्होंने अचानक छापा मार दिया। वहां 20 से ज्यादा हाइवा और करीब 18 चेन माउंटेन मशीनें चलती मिलीं।

मौके पर ही अफसरों की लापरवाही सामने आई, जिस पर तहसीलदार को भी जमकर फटकार लगी। सांसद के एक्शन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और रेत माफिया भागते नजर आए।

इससे पहले भी जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने कई बार कार्रवाई की थी, लेकिन अवैध उत्खनन का खेल फिर से शुरू हो गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *