Chhattisgarh | Monsoon enters Chhattisgarh!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। करीब 10 दिन की देरी के बाद मानसून सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा तक सक्रिय हो गया है। अब इसके तेजी से आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं और संभावना है कि यह जल्द ही बस्तर जिले को भी कवर कर लेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार बदल रहा है। अगर आज और कल अच्छी बारिश होती है तो अगले दो से तीन दिनों में मानसून की औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं और आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
