Chhattisgarh | Major change in Chhattisgarh RERA Appellate Tribunal
रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण यानी RERA अपीलीय अधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आवास एवं पर्यावरण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट, 2016 की धारा 46 के तहत की गई है। रजनी दुबे रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण की अध्यक्ष होंगी।
5 साल तक संभालेंगी जिम्मेदारी
अध्यक्ष का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से अधिकतम 5 साल या 67 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, रहेगा। सेवा से जुड़ी अन्य शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।
