Chhattisgarh | Land papers can now be obtained from home, digital revolution in Chhattisgarh
रायपुर। अब जमीन से जुड़े काम के लिए तहसील ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत खत्म होने वाली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल करने की दिशा में बड़ा कदम उठा दिया है।
खसरा-बी1 निकालना हो, नामांतरण कराना हो या जमीन का रिकॉर्ड देखना हो अब सब कुछ घर बैठे मोबाइल या ऑनलाइन पोर्टल से हो जाएगा। सबसे खास बात, ये सेवाएं न सिर्फ आसान हुई हैं बल्कि फ्री डिजिटल सिग्नेचर के साथ मिलेंगी।
अब जैसे ही जमीन में कोई बदलाव होगा, सीधे आपके मोबाइल पर SMS अलर्ट आ जाएगा। यानी गड़बड़ी या छेड़छाड़ की गुंजाइश भी कम।
सरकार का फोकस साफ है कम दखल, ज्यादा पारदर्शिता। रजिस्ट्रेशन होते ही नामांतरण अपने आप शुरू हो जाएगा, बार-बार आवेदन करने का झंझट खत्म।
राज्य के हजारों गांवों के रिकॉर्ड डिजिटल हो चुके हैं और नक्शों की जियोरेफरेंसिंग भी तेजी से हो रही है। कुल मिलाकर, जमीन के काम अब आसान, तेज और पारदर्शी होने वाले हैं।
