Chhattisgarh | जीएसटी सुधार से आमजन और व्यापार जगत को मिलेगा फायदा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Spread the love

Chhattisgarh | GST reform will benefit common man and business world: Finance Minister O.P. Choudhary

रायपुर/नई दिल्ली, 3 सितम्बर 2025। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सक्रिय भागीदारी की और राज्य की ओर से अहम सुझाव रखे।

बैठक के बाद चौधरी ने कहा कि जीएसटी सुधार केवल कर संरचना का सरलीकरण नहीं है, बल्कि यह आम नागरिकों को राहत, व्यापार जगत को गति और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने वाला कदम है। उन्होंने इसे इज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने और राज्यों के साथ-साथ देश की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने का माध्यम बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए गए जीएसटी सुधार के आह्वान को यह बैठक साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री, राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष व सदस्य और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *