Chhattisgarh: Eklavya School student Kritika Tekam topped the CBSE Class 10 exam across the country.
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर की एक बेटी ने ऐसा कमाल कर दिया, जिसने पूरे देश में प्रदेश का नाम चमका दिया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्रा कृतिका टेकाम ने CBSE 10वीं बोर्ड में देशभर के करीब 750 एकलव्य स्कूलों में टॉप कर लिया है।
97% अंक के साथ कृतिका ने न सिर्फ पहला स्थान हासिल किया, बल्कि ये भी दिखा दिया कि टैलेंट किसी शहर या बड़े स्कूल का मोहताज नहीं होता।
इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री रामविचार नेताम ने कृतिका को बधाई दी और इसे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की बड़ी सफलता बताया।
खास बात ये भी रही कि राज्य के 11 एकलव्य स्कूलों का रिजल्ट 100% रहा, यानी हर छात्र पास। साफ है कि अब एकलव्य स्कूल सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि टॉपर्स भी दे रहे हैं।
कुल मिलाकर, जनजातीय अंचल से निकली यह सफलता अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है।
