छत्तीसगढ़ | 2 मछुआरों की मौत, 13 लोग झुलसे, आकाशीय बिजली का कहर, घायलों का ईलाज जारी, इस जिले का मामला

Spread the love

 

राजनांदगांव। जिले के चिचोला चौकी थाना इलाके में मंगलवार सुबह लाल माटी जलाशय के पास बिजली गिरने से दो मछुआरों की मौत हो गई है, जबकि 13 अन्य लोग झुलस गए है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर खातूटोला इलाके में मछुआरे कैंप लगाकर रुके हुए थे। यहां मंगलवार को लाल माटी जलाशय के पास तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। आसपास के ग्रामीण चीख सुनकर मौके पर आए तो मछुआरों का सामान बिखरा हुआ और शरीर झुलसा हुआ था।

लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने लोगों की मदद से झुलसे हुए मछुआरों का रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुलाया गया। रास्ता खराब होने की वजह से करीब 500 मीटर दूर तक स्ट्रेचर के सहारे घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। हादसे में दो लोगों की जान चली गई और करीब 13 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को छुरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मृतकों और घायलों के नाम-पते की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *