Chhattisgarh | 11 वकीलों को मिला सीनियर एडवोकेट का दर्जा

Spread the love

Chhattisgarh: 11 lawyers get senior advocate status

बिलासपुर। बिलासपुर से न्यायिक गलियारों की बड़ी खबर सामने आई है। High Court of Chhattisgarh ने एक अहम अधिसूचना जारी करते हुए 11 नामी अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट के तौर पर नामित कर दिया है।

रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के बाद प्रदेश की लीगल बिरादरी में चर्चा तेज हो गई है। यह नियुक्ति अधिवक्ता अधिनियम 1961 और नए नियमों के तहत फुल कोर्ट की मंजूरी के बाद की गई है।

जिन वकीलों को यह बड़ी पहचान मिली है, उनमें शैलेन्द्र दुबे, रणवीर सिंह मरहस, हमीदा सिद्दीकी, यशवंत ठाकुर, अनूप मजूमदार, नीलाभ दुबे, अमृतो दास, मतीन सिद्दीकी, नौशिना अफरीन अली, अरविंद श्रीवास्तव और तारेंद्र कुमार झा शामिल हैं।

इस फैसले के बाद बिलासपुर से लेकर रायपुर तक वकालत जगत में इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *