September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CG GANGRAPE | पिता सहित सभी आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग के साथ गैंगरेप, किशोरी से हुई खूब मारपीट, दिल-दहलाने वाला मामला

1 min read
Spread the love

 

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग को 5 दरिंदों ने अगवा कर दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया| नाबालिग पीड़िता के साथ आरोपियों ने मारपीट की और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया|

जानकारी के अनुसार, पीड़िता जैसे-तैसे बदमाशों के चंगुल से भाग निकली अपने साथ हुए घटना की जानकारी माँ को दी| पीड़ित ने अपने पिता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस पिता समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला –

17 साल की लड़की 29 दिसंबर को शाम 4 बजे समौली में अपनी बुआ के घर से लौट रही थी। साधन नहीं मिलने की वजह से 15 किमी पैदल ही चलती रही। इस दौरान उसे गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने किशोरी से मारपीट की और बाइक से अगवा कर 4 किमी दूर पर्री गांव ले गए। वहां एक टूटे मकान में उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुलाया लिया। उन्होंने भी किशोरी से रेप किया।

जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से भागी –

पीड़िता बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से भाग निकली| पीड़िता ने घर जाकर अपनी माँ को अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी| माँ अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची जहाँ, पति के कुकर्मों को भी पुलिस के सामने रखा|

नाबालिग के बयान के आधार पर गिरफ्तारी –

किशोरी ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान एक लड़का अपने साथी को विकास नाम से बुला रहा था। इसी नाम के आधार पर पुलिस ने सर्चिंग शुरू की और आरोपी तक पहुंची। उससे पूछताछ कर प्रमोद विश्वकर्मा को पकड़ा। वहीं मदद करने वाले लड़कों के बयान के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी पृथ्वी देवांगन को गिरफ्तार किया। वहीं दोनों नाबालिग आरोपी अपनी नानी के घर नवापारा में छिपे हुए थे।

पिता ने भी किया था रेप

इस दौरान किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन विवाद करता है। इस कारण वह अपनी छोटी बेटी के साथ चिरमिरी में रहती है। वहीं बड़ी लड़की दोनों जगहों पर आती-जाती रहती थी। झिलमिली थाना पुलिस से की शिकायत में मां ने बताया कि उसका पति लंबे समय से किशोरी का दुष्कर्म कर रहा था। वहीं किशोरी ने बताया कि 18 नवंबर को पिता ने उसका रेप किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *