February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

CG BREAKING | प्रमोशन के बाद 7 IAS अफसरों की नई पोस्टिंग, जानियें किसे मिली कहाँ की ज़िम्मेदारी, आदेश हुआ जारी, पढ़ें …

Spread the love

 

रायपुर । राज्य सेवा के 7 अधिकारियों को छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत करते हुए नई जगह पोस्टिंग दी है। आदेश के मुताबिक चंदन संजय त्रिपाठी, अपर संचालक, उच्च शिक्षा बनाए गए हैं। प्रियंका महोबिया, अपर कलेक्टर, कोरबा बनायी गई हैं। डॉ.फरिहा आलम, सीईओ जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा। रोक्तिमा यादव को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग और वन विभाग के उप सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार अग्रवाल, उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग और तूलिका प्रजापति, सीईओ बलरामपुर-रामानुजगंज बनाईं गईं हैं। इनके अलावा जयश्री जैन को उप सचिव पद पर मुख्य सचिव के ऑफिस में जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में 7 जनवरी को नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *