Cg Breaking | मीडिया सलाहकार पंकज झा को मिला कैबिनेट मंत्री दर्जा

Spread the love

Cg Breaking | Media advisor Pankaj Jha gets cabinet minister status

रायपुर। धनतेरस के दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए अपने मीडिया सलाहकार और तीन आयोग अध्यक्षों को मंत्री का दर्जा देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल और योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। वहीं युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने पदों पर कार्य करते हुए मंत्री स्तर की सभी सुविधाओं के पात्र होंगे।

संगठन संतुलन और आयोगों की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में कदम

सरकार के इस कदम को संगठनात्मक संतुलन और आयोगों की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री साय के करीबी माने जाने वाले पंकज झा लंबे समय से मीडिया प्रबंधन और रणनीतिक मामलों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं विश्व विजय तोमर युवा मोर्चा से लेकर संगठन के विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रहे हैं।

अब मिलेंगी मंत्री स्तर की सुविधाएं

कैबिनेट और राज्य मंत्री दर्जा मिलने के बाद अब इन्हें कार्यालय और आवासीय सुविधाएं, सुरक्षा, यात्रा भत्ता और अन्य सभी सुविधाएं मंत्री स्तर पर प्राप्त होंगी।

सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य आयोगों और निगमों में भी नियुक्तियों और दर्जा वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य आयोगों की कार्यप्रणाली को तेज करना और राज्य के विकास कार्यक्रमों से उन्हें सीधे जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *