BREAKING NEWS KESHKAL | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं केशकाल, भाजपाइयों ने किया स्वागत

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर से केशकाल पहुंची हैं। सुरडोंगर स्टेडियम में निर्मित हेलीपैड में भाजपा नेताओं ने स्मृति ईरानी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के समर्थन मे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रोड शो करेंगे। यह रोड शो लगभग 12 बजे शुरू होगा। जो कि केशकाल बोरगांव से शुरू होकर बहीगांव होते हुए फरसगांव में समाप्त होगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इस रोड शो में शामिल होंगी। उनके लिए भाजपा के परिवर्तन यात्रा की बस भी केशकाल पहुंच चुकी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *