September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

नक्सली हमले में लापता जवानों के शव मिले, कुल 17 जवान शहीद

1 min read
Spread the love

जगदलपुर। सुकमा में शनिवार को हुए नक्सली हमले में लापता शेष 14 जवानों के भीे शहीद होने की पुष्टि हो गई है। घटना में 12 डीआरजी व 5 एसटीएफ सहित कुल 17 जवान शहीद हो गए हैं। रविवार को सुबह लापता 14 जवानों का शव मिल गया जबकि तीन जवानों के शव शनिवार को ही मिल गए थे। घटना में नक्सलियों ने 12 एके-47 सहित 15 हथियार लूट लिया है। मुठभेड़ में घायल 14 जवानों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें 2 जवानों की हालत गंभीर है।

एंबुश लगाकर वारदात

कसालपाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर डीआरजी, एसटीएफ व कोबरा के लगभग 550 जवानों को दोरनापाल से रवाना किया गया था। जवान जंगल के अंदर गए और नक्सलियों के न मिलने पर वापस लौट रहे थे। कसालपाड़ के आगे कोराज डोंगरी के पास पहाड़ी पर एंबुश लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन घने जंगल और अचानक हमले से जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *