Big Breaking | राजधानी में Sex रैकेट का भांडा फोड़, दो लड़की समेत 7 गिरफ्तार, Whatsapp पर पसंद करते थे लड़की, Paytm करते थे पैसा..

Spread the love

 

राँची । रांची में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें लड़की को पत्नी बताकर फ्लैट किराए पर लिया और उसमें सेक्स रैकेट चला रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामारी कर इस सेक्स रैकेट का भंडफोड़ किया है। पुलिस ने दो लड़की समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये मामला रांची के अरगोड़ा थाने क्षेत्र का है। अनिल नाम के शातिर ने एक लड़की को अपनी पत्नी बताकर तारामणि अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराए पर लिया था, जिसके बाद वे यहां सैक्स रैकेट चलाने लगे। अपार्टमेंट के मालिक ने बताया कि अनिल ने आपको सरकारी कर्मचारी बताकर किराए पर फ्लैट लिया था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहा है।

अरगोड़ा पुलिस को शिकायत मिली थी कि तारामणि अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने अचानक छापा मारा, जिसमें लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने दो लड़कियों समेत 7 लोगों को अरेस्ट किया। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान ग्वालाटोली निवासी अनिल कुमार, वसीम अकरम, मोहम्मद साहिल, मारूफ गद्दीअ और सौरभ कुमार के रूप में हुई है। अरेस्ट होने वाली लड़कियों में से एक लातेहार के बालूमाथ की है और दूसरी लड़की जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि व्हाट्सएप पर ग्राहकों की बुकिंग की जाती थी। उसी पर लड़की का रेट तय किया जाता है। सब कुछ फाइनल होने के बाद पैसे पेटीएम से लिए जाते हैं। उसके बाद ग्राहकों को पता दिया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *