Bastar free from Naxalism | नक्सलवाद खत्म, अब हर गांव में विकास की नई शुरुआत – अमित शाह

Spread the love

Bastar free from Naxalism | Naxalism is over, now a new beginning of development in every village – Amit Shah

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के नेतानार में बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब बस्तर के कई पुराने सुरक्षा कैंपों को बदलकर जन सुविधा केंद्र बनाया जाएगा, ताकि गांव-गांव तक विकास पहुंच सके।

शाह ने अपने संबोधन में नक्सलवाद के खात्मे पर जोर देते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 को बस्तर पूरी तरह “आजाद” हो गया है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में डर नहीं, विकास और सुविधाओं का दौर शुरू हो चुका है।

उन्होंने यह भी कहा कि हर गांव में स्कूल, घर, पानी और राशन जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, ताकि लोगों को शहरों का रुख न करना पड़े। बस्तर में 196 सुरक्षा कैंपों में से 70 को जन सुविधा केंद्र में बदला जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और बस्तर की इमली का स्वाद भी चखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *