रायपुर। राज्य सरकार ने कई IPS अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इन अधिकारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। जिसमें संजय पिल्ले, आरके विज, अशोक जुनेजा को पदोन्नति मिली है।
वहीं, IPS रवि सिन्हा भी पदोन्नत किए गए हैं, IPS प्रदीप गुप्ता की भी पदोन्नति हुई है। इनकी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति हुई है। वहीं IPS टी आर पैकरा की पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति की गई है।

